29 Mar 2024, 20:54:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती संभालेंगे बजरंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 11:00PM | Updated Date: Mar 17 2019 11:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता तथा विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता बजरंग पुनिया चीन में 23 से 28 अप्रैल तक एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती संभालेंगे। बजरंग को हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था और उन्होंने बुल्गारिया में स्वर्ण पदक जीता था। बजरंग ने 2017 में दिल्ली में हुई एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
 
बजरंग पर एक बार फिर स्वर्ण पदक के लिए निगाहें रहेंगी। हरियाणा के सोनीपत में हुए ट्रायल में पुरुष फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन टीमों का चयन किया गया। फ्री स्टाइल टीम: 57 रवि कुमार, 61 राहुल अवारे, 65 बजरंग, 70 रजनीश, 74 अमित धनकड़, 79 प्रवीण राणा, 86 दीपक पुनिया, 92 विकी,97 सत्यव्रत कादियान, 125 सुमित  ग्रीको रोमन: 55 मंजीत, 60 ज्ञानेंदर, 63 विक्रम कुमार, 67 रविन्दर  , 72 योगेश, 77 गुरप्रीत सिंह, 82 हरप्रीत सिंह, 87 सुनील कुमार, 97 हरदीप, 130 प्रेम कुमार 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »