28 Mar 2024, 22:25:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्पेशल ओलम्पिक-2019 में प्रिया कुशवाहा करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2019 3:03PM | Updated Date: Feb 27 2019 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ छावनी स्थित आशा स्कूल की प्रिया कुशवाहा अबुधाबी में होनेवाले स्पेशल ओलम्पिक-2019 में रोलर स्‍केटिंग के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि भूतपूर्व सैनिक सिपाही जे एस कुशवाहा की पुत्री प्रिया का इस स्पेशल ओलम्पिक-2019 में प्रतिनिधित्व के लिय चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी के रूप में आशा स्कूल की छात्रा प्रिया कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।  
 
उन्होंने बताया कि प्रिया कुशवाहा ने 12 वर्ष की आयु से स्‍केटिंग की शुरूआत की थी। वर्ष 2016 में नारकंडा में आयोजित ‘स्रो शूईंग’ प्रतिस्पर्धा के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता जबकि वर्ष 2017 में सिकंदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रोलर स्केंटिंग प्रतिस्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »