20 Apr 2024, 14:12:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

एमपी की वाटर स्पोटर्स रोइंग अकादमी ने जीते 10 पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2019 9:13PM | Updated Date: Feb 25 2019 9:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। पुडुंचेरी में 22 से 24 फरवरी तक खेली गई तीसरी राष्ट्रीय इंडोर स्प्रिंट रोइंग चैम्पियनशिप में वाटर स्पोटर्स रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और एक कांस्य सहित 10 पदक मध्य प्रदेश को दिलाए। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
 
इंडोर स्प्रिंट रोइंग खेल पानी के बाहर खेला जाता है जिसमें रोइंग आर्गोमीटर मशीन पर अलग-अलग इवेंटस् में खिलाड़ी प्रतिभा प्रदर्शन करते है जिसमें ‘एवरेज टाइम’ के मान से हार-जीत का निर्णय लिया जाता है। राष्ट्रीय इंडोर स्प्रिंट रोइंग चैम्पियनशिप के जूनियर मिक्सड-4 स्कूल इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ी मेहुल कृषनानी, प्रभाकर राजावत, अंशिका भारती और ज्योति कुशवाहा ने तथा सीनियर वर्ग के लाईट वेट मिक्सड-4 इवेन्ट में रोहित सेंधव, अंकित दाहिया, विद्या संकट एवं कविता राजपूत ने एक-एक स्वर्ण पदक अर्जित किया।
 
इसी तरह स्कूल इवेन्ट की व्यक्तिगत स्पर्धा में मेहुल कृषनानी, अंशिका भारती तथा कॉक्सलेस पेयर इवेन्ट में अंश तिवारी और प्रभाकर राजावत की जोड़ी ने एक-एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। कॉक्सलेस पेयर की बालिका वर्ग में गंगा एवं जमुना लावरिया की जोड़ी ने रजत पदक अर्जित किया। सिंगल स्कल बालक वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में मेहुल कृषनानी और बालिका वर्ग में अंशिका भारती ने एक-एक रजत पदक तथा अजय सिंह और गोविन्द सेन की जोड़ी ने कॉक्सलेस पेयर इवेन्ट में एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »