18 Apr 2024, 23:22:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब सिर्फ 4 घंटे में बनेगा पैन कार्ड, जानिए क्या है नियम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 11:43AM | Updated Date: Dec 5 2018 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जल्द ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपको 4 घंटे में पैन कार्ड दे देगा। विभाग ने पैन कार्ड को जल्दी जारी करने की योजना बनाई है। अभी पैन कार्ड बनने में करीब 10 दिन लग जाते हैं। सीबीडीटी के चेयरमैन सुशील चंद्रा के मुताबिक इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत होगी। आधार कार्ड की पहचान देने के बाद पैन कार्ड सिर्फ 4 घंटे में ही बन जाएगा।

विभाग की ई पैन कार्ड नाम की सुविधा भी है। इसके तहत आधार नंबर देकर तुरंत ई पैन जारी किया जाता है। अभी सिर्फ व्यक्तियों के लिए ही ये सुविधा है। ये सुविधा आयकर विभाग की वेबसाइट पर मिलती है। आपका आधार नंबर और मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए।

आयकर रिटर्न भरने के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है। देश में आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या बढ़ी है। एक अधिकारी के मुताबिक 2018-19 में आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या 50 फीसदी बढ़कर 6.08 करोड़ हो गई है।

आज से पैन कार्ड से जुड़े कुछ नियम भी बदल रहे हैं। अगर किसी आवेदन देने वाले के माता-पिता अलग हो गए हैं तो अब पैन कार्ड में पिता का नाम देना अनिवार्य नहीं होगा। सिर्फ माता के नाम से ही काम चल जाएगा।

इसके अलावा 1 वित्तवर्ष में कोई 2.5 लाख रुपए से अधिक का ट्रांजैक्शन करता है तो उसको भी अब पैन कार्ड का आवेदन अनिवार्य तौर पर करना होगा। इसके लिए 31 मई 2019 तक आवेदन करना जरूरी है। अगर अब किसी कारोबारी, कंपनी का 1 वित्तवर्ष के दौरान कुल बिक्री या प्राप्ति 5 लाख से अधिक नहीं है तब भी उनको पैन कार्ड लेना होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »