19 Apr 2024, 05:30:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

नोटबंदी से आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या 50% बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 10:40AM | Updated Date: Dec 5 2018 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है, किंतु केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के प्रमुख सुशील चंद्रा का मानना है कि इसके परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 2018-19 में आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या में पचास प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई।
 
चंद्रा ने मंगलवार को उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि 2018-19 में अब तक विभाग को छह करोड़ आठ लाख आयकर रिटर्न मिल चुका है। उन्होंने कहा कि रिफंड का काम भी तेजी से किया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »