20 Apr 2024, 03:50:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 3:07PM | Updated Date: Nov 9 2018 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 360 रुपए लुढ़ककर दो सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 32,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने और औद्योगिक मांग  घटने से चांदी भी 900 रुपए का गोता लगाती हुई पांच सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर आज 3.70 डॉलर की गिरावट में 1,219.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.10 डॉलर की गिरावट में 1,220.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.03 डॉलर की तेजी में 14.37 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से वैश्विक बाजार में पीली धातु पर दबाव बढा है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दर बढाये जाने के संकेत दिए जाने से भी निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में घटा है। घरेलू बाजार में धनतेरस के बाद त्योहारी मांग घट गयी है जिससे सोने की चमक फीकी पड़ गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »