23 Apr 2024, 22:01:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यात्रियों की सुरक्षा लिए CCTV कैमरों से लैस होंगी ट्रेन की बोगियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2018 4:10PM | Updated Date: Oct 14 2018 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे प्रशासन कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।  रेलवे बोर्ड के सदस्य एवं रोलिंग स्टाक तथा केंद्र सरकार पदेन सचिव राजेश अग्रवाल ने रविवार को यहां कहा कि यात्री बोगियों में प्रमुखता से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 
 
अग्रवाल आज यहां यांत्रिक कारखाना का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा  - बोगियों में सुविधा के साथ सुरक्षा प्रदान करना भी हमारा दायित्व है इसलिए सभी यात्री बोगियों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे। निरीक्षण के दौरान कारखाना की कार्यप्रणाली पर खुश होकर उन्होने एक लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा की।
 
अग्रवाल ने यांत्रिक कारखाने के माडल रूम, मशीन शाप, स्मिथि शाप, ह्वील शाप, चल रिपेयर शाप का निरीक्षण किया और यांत्रिक कारखाना के विभिन्न प्रारूपों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिये सुझाव दिया। उन्होंने निरीक्षण पिट पर बीसवें एल.एच.बी. कोच को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »