19 Apr 2024, 17:45:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 91.58 करोड़ डॉलर घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2018 11:49AM | Updated Date: Oct 14 2018 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह घटता हुआ 05 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में एक बार फिर 400 अरब डॉलर के नीचे आ गया। आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 91.58 करोड़ डॉलर घटकर 399.61 अरब डॉलर रह गया। यह चार सप्ताह का इसका निचला स्तर है। इन चार सप्ताहों में यह पहली बार 400 अरब डॉलर से नीचे उतरा है। इससे पहले 28 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.27 अरब डॉलर घटकर 400.53 अरब डॉलर रहा था। 
 
रिजर्व बैंक से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार, 05 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.01 अरब डॉलर घटकर 375.23 अरब डॉलर रह गई। हालांकि, स्वर्ण भंडार 10.73 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.45 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 72 लाख डॉलर घटकर 2.46 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 43 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.47 अरब डॉलर पर आ गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »