29 Mar 2024, 18:33:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेलयात्रियों को मिलेगा व्रत वाला आहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2018 5:35PM | Updated Date: Oct 13 2018 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नवरात्रि के दौरान यात्रा करने वालों को ध्यान में रखते हुये रेलयात्रीडॉटइन ने यात्रियों के लिए विशेष व्रत आहार की पेशकश की है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि व्रत के दौरान ट्रेन में सफर करना कठिन होता है, लेकिन अब उसकी  यह नई पेशकश नवरात्रि में यात्रियों को इस परेशानी से बचायेगी। रेलयात्री के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष राठी ने कहा कि उनकी कंपनी ने ट्रेन में हाईजिनिक और ताजा भोजन पहुँचाने की समस्या का हल पहले ही निकाल लिया था

और अब इस विशेष नवरात्रि मेन्यू में यात्रियों को व्रत का खाना उपलब्ध कराने के कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्पेशल नवरात्रि मेन्यू रायपुर, पटना, इटारसी, रतलाम, अड़माड़नगर, न्यू अमरावती और भोपाल के अलावा देश के कई अन्य स्टशनों पर उपलब्ध है। इस स्पेशल आहार में साबूदाना वड़ा/खिचड़ी, नवरात्रि थाली, फल, विशेष व्रत के स्रैक्स और पेय पदार्थ शामिल हैं। इसको रेलयात्री ऐप या वेबसाइट पर आॅर्डर किया जा सकता है। ट्रेन के निश्चित स्टेशन पर पहुँचने के एक घंटे पहले ऑर्डर किया जा सकता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »