19 Apr 2024, 09:39:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अजरबैजान के साथ भारत ने किया व्यापार समझौता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2018 11:34AM | Updated Date: Oct 13 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने अजरबैजान के साथ व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियां और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता किया है।
 
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु और अजरबैजान के आर्थिक एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री मुख्तार बाबायेव ने भारत- अजरबैजान अंतर सरकारी व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियां तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग आयोग की दो दिन तक चली पांचवीं बैठक के बाद शुक्रवार को इस समझौते के दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। 
 
बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश तथा व्यापार, आर्थिक गतिविधि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सहयोग की समीक्षा की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »