29 Mar 2024, 19:34:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल हुआ महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2018 11:32AM | Updated Date: Oct 10 2018 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल का दाम लगातार चार दिन बढ़ने के बाद बुधवार को थम गया लेकिन डीजल की महंगाई से राहत नहीं मिली। डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन वृद्धि जारी रही। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम 24 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 74.35 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
कोलकाता में भी डीजल 24 पैसे महंगा हो गया। मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में क्रमश: 25 और 26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में फिर नरमी आई है, जिससे तेल की महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है। जानकार बताते हैं कि कच्चे तेल के दाम में नरमी से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल कमी होने की संभावना नहीं है क्योंकि नरमी का असर 15 दिन बाद ही भारतीय बाजार में देखने को मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »