28 Mar 2024, 16:47:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल पांच रु. सस्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2018 11:48AM | Updated Date: Oct 5 2018 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तीन राज्यों में चुनावी आहट के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल पर 1.50 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा कर दी। इसके अलावा आॅइल मार्केटिंग कंपनियों ने भी तेल की कीमतों से एक रुपया कम करने का फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में 2.50 रुपए की कटौती कर दी। इस तरह मप्र में पांच रुपए कम हुए हैं।
 
इस कटौती के बाद इंदौर में पेट्रोल 84.73 रुपए और डीजल 74.40 रुपए प्रति लीटर हो गया है (अनुमानित भाव)। नई दरें शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू होंगी। मप्र के अलावा  यूपी, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात,  त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश जैसे भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारों ने भी 2.5 रुपए प्रति लीटर टैक्स कटौती की है।  माना जा रहा है कि चुनाव आयोग अगले सप्ताह तक तीन राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख की घोषणा कर सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »