19 Apr 2024, 21:15:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज भी महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें कीतने बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 11:26AM | Updated Date: Sep 28 2018 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा लगातार जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर तेल की कीमतें बढ़ गईं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 22 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत 18 पैसे बढ़ी है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत बढ़कर 83.22 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल भी 74.42 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल कीमत 83.22 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 90.57 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 85.03 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 83.78 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 84.24 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »