20 Apr 2024, 16:10:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन सहित महंगी हुई ये 19 चीजें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2018 11:38AM | Updated Date: Sep 27 2018 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वित्त मंत्रलाय द्वारा 19 प्रकार की चीजों पर मध्यरात्रि से सीमा शुल्क बढ़ाने की घोषणा की है। एसी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, आभूषण, रेडियल कार टायर और विमान ईंधन पर आयात शुल्क बढ़ाया गया है। सरकार ने बढ़ते करंट अकाउंट डेफिसिट की समस्या से पार पाने के लिए यह कदम उठाया है। इससे देश में बिकने वाले ये सामान महंगे हो जाएंगे। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर 19 वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की जानकारी दी है। 
 
वृद्धि बुधवार मध्य रात्रि से हो गई लागू
वित्त मंत्रालय ने बताया डॉलर की तुलना में रुपए में आई गिरावट के कारण चालू खाता घाटा में संभावित बढ़ोतरी से निपटने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए इन गैर-जरूरी वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाया गया है। जिन उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाया या लगाया गया है उनका वित्त वर्ष 2017-18 में आयात 86 हजार करोड़ रुपए का रहा है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। 
 
10 किलोग्राम क्षमता से कम के वॉशिंग मशीन पर आयात शुल्क को 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी, एयर कंडिशनर और रेफ्रिजरेटरों के कंप्रेशर पर शुल्क को 7.5 प्रश से बढ़ाकर 10 प्रश, स्पीकर पर 10 से बढ़ाकर 15 प्रश, फुटवेयर पर 20 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत, रेडियल कार टायर पर 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत, कच्चे हीरे को छोड़कर गैर-औद्योगिक हीरे, अर्ध प्रसंस्कृत, आधे कटे या टूट हीरे, कृत्रिम हीरे, कटे और पॉलिस्ड रंगीन रत्न पर पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया गया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »