28 Mar 2024, 23:26:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

100 रूपए महंगा हुआ सोना, चांदी हुई सस्‍ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 5:47PM | Updated Date: Sep 24 2018 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में रहे उतार-चढाव के बीच डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा की गिरावट और खुदरा जेवराती मांग आने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चमककर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान हालांकि औद्योगिक मांग में कमी आने से चांदी 50 रुपए की गिरावट में 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1.15 डॉलर की गिरावट में 1,198.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 1.90 डॉलर की बढ़त में 1,203.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक बाजार में पीली धातु की कीमतों पर दो विपरीत कारकों का असर है। चीन द्वारा टैरिफ के मुद्दे को लेकर अमेरिका के साथ होने वाले मध्य स्तरीय वार्ता रद्द करने की रिपोर्ट के दबाव में दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर कमजोर पड़ा है। 
 
डॉलर के टूटने से पीली धातु की चमक बढ़ी है। हालांकि,इस  सप्ताह अमेरिका के फेडरल रिजर्व की होने वाली बैठक के मद्देनजर निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं जिससे सोने पर दबाव बना हुआ है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि फेड रिजर्व इस बैठक में ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढोतरी करने का निर्णय ले सकता है। ब्याज दर बढ़ने की स्थिति में निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में घट जाता है।
 स्थानीय बाजार में भारतीय मुद्रा की गिरावट के कारण पीली धातु की मांग बढ़ी है। शनिवार को इसके दाम में रही गिरावट से खुदरा जेवराती मांग में सुधार हुआ है जिससे इसके दाम चढ़ गये हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर  0.02 डॉलर की बढ़त के साथ 14.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »