28 Mar 2024, 20:26:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना लुढ़का, चाँदी तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 5:38PM | Updated Date: Sep 22 2018 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर पीली धातु में बड़ी गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 250 रुपए लुढ़ककर एक सप्ताह के निचले स्तर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालाँकि, चाँदी 70 रुपए चमककर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने में बड़ी गिरावट रही जिसका असर शनिवार को स्थानीय बाजार में दिखा। लंदन और न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर वहाँ सोना हाजिर 6.90 डॉलर फिसलकर 1,199.70 डॉलर प्रति औंस रह गया।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा आठ डॉलर टूटकर 1,203.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव पड़ा है। डॉलर में तेजी से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए पीली धातु का आयात महँगा हो जाता है। इससे सोने की माँग घटती है और उसकी कीमत में गिरावट आती है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को चाँदी हाजिर 0.01 डॉलर की नरमी के साथ 14.28 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »