28 Mar 2024, 18:28:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

जीमेल अकाउंट में सेंधमारी कर डेटा चुरा रहे हैं थर्ड पार्टी एप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 9:58AM | Updated Date: Sep 22 2018 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस साल जुलाई में खबरें आईं थीं कि थर्ड पार्टी एप्स गूगल के ईमेल प्लैटफॉर्म जीमेल को ऐक्सेस कर उसमें मौजूद जानकारी पढ़ सकते है। इसे लेकर उस वक्त गूगल की कड़ी आलोचना हुई थी। अब हाल ही में एक और रिपोर्ट आई है, जिसमें दावा किया गया है कि गूगल अभी भी जीमेल के जरिए थर्ड पार्टी एप्स को उपभोक्ता के मेल और डेटा का ऐक्सेस दे रहा है। लेकिन गूगल ने थर्ड पार्टी एप्स को लेकर अपनी पॉलिसी का समर्थन किया है। 

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जीमेल की सेटिंग अभी भी थर्ड पार्टी एप डिवेलपर्स को यूजर्स के मेल में जाकर उनकी निजी जानकारी देखने की इजाजत दे रही है। यानी अभी भी थर्ड पार्टी ऐप्स यूजर्स के मेल पढ़ रहे हैं और उनके निजी डेटा का हनन कर रहे हैं। अमेरिकी सेनेटर्स को भेजे एक लेटर का हवाला देते हुए इस रिपोर्ट में कहा गया है कि डेवलपर्स तभी तक थर्ड पार्टीज के साथ डेटा और अन्य जानकारी शेयर कर सकते हैं, जबतक कि वे उपभोक्ताओं के साथ इस बात में पारदर्शितां बरतें कि वे किस तरह से उनका डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
गूगल के पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नमेंट अफेयर्स फॉर द अमेरिकाज के वाइस प्रेजिडेंट सूजन मोलिनरी ने इस लेटर में कहा, 'गूगल की पॉलिसी को उपभोक्ता भी आसानी से ऐक्सेस कर सकते हैं ताकि वे जीमेल के थर्ड पार्टी एप्स को अपने डेटा में घुसने की इजाजत देने से पहले पॉलिसी को सही तरह से रिव्यू कर सकें, समझ सकें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »