17 Apr 2024, 05:02:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महंगाई के झटके जारी - आज भी महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2018 10:36AM | Updated Date: Sep 21 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में लोगों को पेट्रोल की कीमतों से राहत मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 10 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है जबकि डीजल के दाम लगातार तीन दिन से स्थिर है। देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 10 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 82.32 रुपए में बेचा जा रहा है, जबकि डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर पर ही मिल रहा है।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.32 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 89.69 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 84.16 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 82.90 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 83.36 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 85.58 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »