29 Mar 2024, 12:50:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खरीफ सीजन में दालों की बुआई घटी, धान की बुआई बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2018 12:47PM | Updated Date: Sep 16 2018 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चालू खरीफ सीजन में दालों की बुआई में कमी आई है। कृषि मंत्रालय की तरफ से जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 14 सितंबर तक देशभर में करीब 137.41 लाख हेक्टेयर रकबे में दालों की बुवाई की गई है। पिछले साल इसी अवधि तक दालों का बुआई रकबा 138.60 लाख हेक्टेयर के आसपास था।
 
तिलहन की बुआई बढ़ी
हालांकि, तिलहन के मोर्चे पर खुशखबरी है। देश में तिलहन बुवाई का रकबा अब तक 177.99 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 171.98 लाख हेक्टेयर था। राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार सहित अन्य जगहों पर बुवाई का रकबा बढ़ा है। 
 
धान की बुआई में भी इजाफा 
खरीफ मौसम की प्रमुख फसल धान बुवाई का रकबा खरीफ सत्र 2018-19 में अब तक 2.27 फीसदी बढ़कर 383.34 लाख हेक्टेयर हो गया है। कृषि मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों में धान बुवाई का रकबा बढ़ने से यह वृद्धि हुई है। पिछले साल की इसी अवधि में धान बुवाई का क्षेत्रफल 374.81 लाख हेक्टेयर रहा था। खरीफ बुवाई जून में दक्षिण-पश्चिम मानसून आरंभ होने के साथ शुरू होती है और कटाई अक्टूबर में होती है। बुवाई के ताजा आंकड़ों के अनुसार, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा एवं अन्य जगहों पर धान खेती का रकबा बढ़ा है।
 
मोटे अनाज की बुआई में आई कमी
चालू सत्र में अभी तक मोटे अनाज की बुवाई पहले के 182.23 लाख हेक्टेयर के मुकाबले कम यानी 175.46 लाख हेक्टेयर में ही की गई है। नकदी फसलों में, चालू सत्र में अभी तक 120.56 लाख हेक्टेयर में कपास बोया गया था, जो पिछले साल की समान अवधि के 120.98 लाख हेक्टेयर से थोड़ा कम है। गन्ना को पहले के 49.96 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 51.94 लाख हेक्टेयर में बोया गया है। आंकड़ों से पता चला है कि चालू खरीफ सत्र में अब तक सभी खरीफ फसल की बुवाई 1053.03 लाख हेक्टेयर में की गई है, जो पिछले साल की समान अवधि में 1045.55 लाख हेक्टेयर में की गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »