29 Mar 2024, 06:12:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रुपये में भारी गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 70 के पार पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2018 11:41AM | Updated Date: Aug 14 2018 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रुपए की गिरावट ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को रुपया खुलते ही डॉलर के मुकाबले 70 के स्तर पर पहुंच गया। रुपया पहली बार 70 के स्तर पर पहुंचा है। इस साल रुपए में 10 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। रुपया गिरकर 70.08 पर पहुंच गया। आज रुपया 11 पैसे की ऊपर खुला। सोमवार को रुपया अपने सबसे नीचे स्तर 69.93 पर पहुंच गया।पूरे विश्व में करेंसी के दामों में उथल-पुथल रुपए में गिरावट का प्रमुख कारण है।
 
तुर्की की करेंसी लीरा में भी कल भारी गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार से अब तक रुपया 1.09 रुपए गिर चुका है। आज सुबह में कुछ वृहद आर्थिक आंकड़ों में राहत के रुझान दिखने के बाद घरेलू मुद्रा में सुधार देखा गया है। इसके अलावा शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत से भी रुपया को समर्थन मिला है। हालांकि अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती से रुपया में यह सुधार थम गया।इस साल रुपया एशियाई करेंसी के मुकाबले सबसे ज्यादा गिरा है।
 
इसमें जनवरी से अबतक 10 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज के करेंसी एनालिस्ट गौरांग सोमैया के मुताबिक 'हमें लगता है कि रुपए में और कमजोरी आएगी।' आनंद राठी के रिसर्च एनालिस्ट रूषभ मारु के मुताबिक रुपए का संकट जल्दी नही सुलझने वाला है। रिजर्व बैंक के बीच में नहीं पड़ने से रुपया और कमजोर हो रहा है। डॉलर में इसलिए मजबूती आ रही है क्योंकि अमेरिका में फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा सकता है। इसी कारण रुपया गिर रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »