29 Mar 2024, 13:30:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिल्ली से काठमांडू की उड़ान शुरू करेगी विस्तारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 1:39PM | Updated Date: Jan 14 2020 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उपक्रम वाली विमान सेवा कंपनी विस्तारा अगले महीने से दिल्ली से काठमांडू के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली मार्ग पर वह 11 फरवरी से दैनिक उड़ान शुरू करेगी। यह उसका पाँचवाँ अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य होगा। इसके लिए टिकटों की बुकिंग आज से शुरू हो गयी है। विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेसलि थंग ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक एवं सांस्कृतिक रिश्ते काफी अच्छे हैं। नेपाल की राजधानी काठमांडू पड़ोसी देश का प्रवेश द्वार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »