28 Mar 2024, 21:13:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यस बैंक ने ब्रिच के 1.2 अरब डॉलर के प्रस्ताव को नकारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 1:42PM | Updated Date: Jan 12 2020 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। यस बैंक ने शुक्रवार को निवेशक इरविन सिंह ब्रिच के 1.2 अरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव को नकार दिया, लेकिन कहा कि यह प्रतिभूति जारी करके 10,000 करोड़ रुपये जुटाएगा। बैंक ने शुक्रवार को यह भी कहा कि वह अगली बोर्ड बैठक में सिटैक्स होल्डिंग्स और सिटैक्स इनवेस्टमेंट ग्रुप के प्रस्ताव पर विचार करेगा।
 
निजी कर्जदाता ने कहा कि उसे ब्रिच से एक अपडेट प्रस्ताव मिला है, लेकिन 'बोर्ड ने प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ने का फैसला नहीं किया है'। उसके 1.2 अरब डॉलर के बाइंडिंग प्रस्ताव को स्थगति करने के बाद बैंक ने अपने कुल पूंजी का 60 फीसदी जुटाने का लक्ष्य रखा। हालांकि, यस बैंक ने शुक्रवार को अपनी पांच घंटे की लंबी बोर्ड बैठक के बाद कहा कि वह सिटैक्स होल्डिंग्स व सिटैक्स इन्वेस्टमेंट ग्रुफ के 50 करोड़ डॉलर के प्रस्ताव पर विचार करेगा और इसके मद्देनजर फैसला अगली बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »