19 Apr 2024, 17:06:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

थॉमस कुक इंडिया का एक्सपीरियंस हब के साथ समझौता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 12:33AM | Updated Date: Jan 11 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टूर एवं टूरिज्म तथा इससे संबंधित वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली भारत की कंपनी थॉमस कुक इंडिया ने यस आइलैंड आबू धाबी की व्यापार एवं संवर्धन शाखा, एक्सपीरियंस हब के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक समझौता किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि इस समझौते के तहत यस आइलैंड आबू धाबी को छूट्टी एवं मनोरंजन के लिहाज से दुनिया के सबसे तीव्र गति से विकसित होने वाले प्रमुख स्थल के तौर पर प्रोत्साहित करना है।
 
इसका उद्देश्य 2020 और इसके बाद यहां की यात्रा को प्रोत्साहन देना है। उत्पाद विकास और प्रशिक्षण-सहभागिता के साथ-साथ विभिन्न पहलों की शुरुआत के माध्यम से भारतीय बाजार में इस डेस्टिनेशन को बढ़ावा देना है। एमआईसीई,वीजा, थॉमस कुक इंडिया के हॉलिडेज के अध्यक्ष एवं कंट्री प्रमुख राजीव काले ने कहा कि उनकी कंपनी अपने प्रस्तावों की विस्तृत श्रृंखला तथा संयुक्त सहभागिता के माध्यम से यस आइलैंड की यात्रा के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए तैयार हैं जिससे सभी बी2बी एवं बी2सी बाजारों में  तथा दोबारा यात्रा की मांग को प्रोत्साहन मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »