29 Mar 2024, 03:51:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारतीय विमानन क्षेत्र ने 10 महीने बाद पकड़ी रफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 1:55AM | Updated Date: Jan 10 2020 1:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। भारतीय विमानन क्षेत्र ने 10 महीने बाद नवंबर 2019 में रफ्तार पकड़ी और यात्री परिवहन की माँग दहाई अंक में 11.3 प्रतिशत बढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संगठन (आयटा) की आज यहाँ जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में यात्री किलोमीटर की वृद्धि दर पिछले साल नवंबर में 11.3 प्रतिशत रही। यह जनवरी 2019 के बाद पहला मौका है जब देश का यात्री विमानन क्षेत्र दहाई प्रतिशत में बढ़ा है।
 
हालाँकि उसने चेताया है कि जुलाई-सितंबर की तिमाही में देश की आर्थिक विकास दर छह साल के निचले स्तर पर आने से आने वाले समय में विमानन क्षेत्र में ऊँची वृद्धि दर हासिल करना चुनौती होगी। भारत के बाद सबसे ज्यादा विकास दर चीन में रही। वहाँ नवंबर में यात्री परिवहन की विकास दर 5.3 प्रतिशत रही। वैश्विक स्तर पर यात्री किलोमीटर के लिहाज से विमानन क्षेत्र की विकास दर 3.3 प्रतिशत पर स्थिर रही। इसमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अक्टूबर की तुलना में तेजी आयी है जबकि यूरोप में सुस्ती दर्ज की गयी।
 
आयटा के महानिदेशक एलेग्जेंडर डी जुनैक ने कहा कि यात्री परिवहन क्षेत्र के आँकड़े काफी समय से जारी आर्थिक सुस्ती, भू-राजनीतिक तनावों और व्यापार युद्ध को परिलक्षित करते हैं। हालाँकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध पर समझौते से आने वाले समय में वैश्विक विमानन क्षेत्र के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »