29 Mar 2024, 13:48:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कांग्रेस वोट बैंक के लिए लोगों को कर रही गुमराह : सीतारमण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 4:41PM | Updated Date: Jan 5 2020 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गलतफहमी फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह वोट बैंक के लिए ऐसा कर रही है जबकि नागरिकता के लिए पहली बार यह पद्धति नहीं अपनाई गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कानून के समर्थन में चलाये जनजागरण अभियान के तहत आज जयपुर आई श्रीमती सीतारमण ने यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल इस कानून को लेकर गलतफहमी फैला रहे है, इस कारण इसके बारे में सच्चाई जनता के सामने रखने के लिए यह अभियान चलाया गया है और इसमें कानून के बारे में स्पष्ट किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लाकर प्रताड़तिों को नागरिकता देना यह पहली बार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि नागरिकता के लिए पहली बार यह पद्धति नहीं अपनाई गई है। विपक्षी लोगों को गुमराह कर रहे है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी यूगांडा से शरणार्थियों एवं श्रीलंका के तमिल शरणर्थियों को नागरिकता देने का काम सरकारों ने किया है। उन्होंने बताया कि पिछले सालों में दो हजार से अधिक पाकिस्तान से आये मुसलमानों को नागरिकता मिली है। इसी तरह अफगानिस्तान से आये नौ हजार से अधिक लोगों तथा दो सौ बंगलादेश से आये लोगों को नागरिकता मिली है और इनमें ज्यादात्तर मुसलमान थे।
 
उन्होंने कहा कि आज भी नागरिकता मिल सकती है, ऐसे में यह कहना कि इसमें एक महजब के लोग शामिल हैं जो गलत है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक देश पाकिस्तान, बंगलादेश एवं अफगानिस्तान में जो अल्पसंख्यक है, जैसे जैन, सिख, पारसी आदि, पांच छह दशकों से प्रताड़ति होकर भारत पहुंचे है, उन्हें इस कानून के तहत नागरिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध तथा बयानबाजी की जा रही है जबकि संसद में विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने के बावजूद गलतफहमी फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है जो गलत है।   
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »