16 Apr 2024, 11:11:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नए साल पर मोदी ने किसानों को दिया ये बड़ा तोहफा!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2020 12:34PM | Updated Date: Jan 1 2020 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार नए साल पर किसानों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। 2 जनवरी को कर्नाटक के तुमकुर में मोदी सरकार की फ्लैगशिप PM-Kisan योजना के तहत करोड़ों किसानों को इस योजना का फायदा मिलेगा। Financial Express की एक रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह करोड़ किसानों के बीच 12,000 करोड़ की रकम जारी करेंगे।
 
सूत्रों ने बताया कि किसानों को दिसंबर महीने की 2,000 रुपयों की किश्त नहीं मिली है।  सरकार की योजना किसानों को नए साल पर एक साथ ही पूरी रकम देने की है। इस वित्त वर्ष की यह आखिरी किश्त होगी। इस किश्त में 6.5 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा। इतने किसानों का डेटा उनके आधार से जुड़े बैंक अकाउंट के साथ वेरिफाई कर लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »