29 Mar 2024, 11:50:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जनवरी में बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले - इतने दिन मिल रही छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2020 12:32PM | Updated Date: Jan 1 2020 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले है। जनवरी उनके लिए छुट्टियों की सौगात लेकर आया है। जनवरी 2020 में बैंकों की लंबी छुट्टियां हैं। रिजर्व बैंक की वेबसाइट के मुताबिक पूरे जनवरी में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। इन दिनों बैंकों का कामकाज बंद रहेगा। इसमें सरकारी और निजी बैंक दोनों की छुट्टियां शामिल हैं। 10 छुट्टियां, महीने के 2-4 शनिवार और हर रविवार को भी बैंक बंद रहेगा। मतलब कुल मिलाकर 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसमें चार रविवार शामिल हैं।
 
अगर आपकी भी साल के पहले महीने यानी जनवरी में बैंक से जुड़े काम की कोई प्लानिंग है तो पूरी लिस्ट नोट कर लीजिए। जनवरी में 10 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। बता दें कि इन 10 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियों के साथ महीने का दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2020 के लिए बैंक हॉलीडे 2020 कैलेंडर जारी कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »