28 Mar 2024, 17:34:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बैंकों द्वारा बंधक संपत्तियों की नीलामी के लिए ईबिक्रय पोर्टल लॉन्‍च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2019 4:52PM | Updated Date: Dec 28 2019 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बैंकों द्वारा बंधक बनाई गयी संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी के लिए ‘ईबिक्रय’ पोर्टल लाँच किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट से पहले बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक के दौरान शनिवार को यहां इस पोर्टल को लाँच किया।  उन्होंने कहा कि अभी इस पर सभी सरकारी बैंकों द्वारा बंधक बनायी गयी संपत्तियों की नीलामी की जायेगी लेकिन निजी बैंकों से भी इस प्लेटफॉर्म पर आने की अपील की गयी है।
 
वित्त सचिव राजीव कुमार ने कहा कि इलाहाबाद बैंक ने इसको डेवलप किया है और अभी इस पर 35 हजार संपत्तियों को अपलोड किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकारी बैंकों ने 1.73 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2.3 लाख संपत्तियों को पूरे देश में बंधक बनाया हुआ है। 
 
उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से इन संपत्तियों को नीलाम करने की तैयारी चल रही है। इससे न:न सिर्फ पारदर्शिता आयेगी बल्कि बैंकों को इन संपत्तियों का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। इस पोर्टल संपत्ति सर्च का फीचर भी दिया गया है। इसमें नीलामी स्थल का नेविगेशन लिंक के साथ ही संबंधित संपत्ति के फोटोग्राफ एवं वीडियो भी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »