20 Apr 2024, 12:40:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ट्रेन में खाना-पीना हुआ बहुत महंगा, इतने बढ़ गए दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2019 1:29PM | Updated Date: Dec 25 2019 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रेल यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। अब ट्रेन में खाना-पीना हुआ मंहगा हो गया है। दरअसल, रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी को खाने पीने की चीजों के दाम बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर चाय, नाश्‍ता और खाने के लिए ज्यादा खर्च करना होगा। बताते चलें कि साल 2014 के बाद पहली बार बढ़ोत्तरी हुई है।
 
रेलवे बोर्ड के बाद अब रेल मंत्रालय ने राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में चाय, नाश्ता और भोजन महंगा करने को मंजूरी दे दी है। वहीं ये नए रेट मेल, एक्सप्रेस और दूसरी ट्रेनों में भी लागू होंगे। नई रेट लिस्ट के अनुसार, वेज- ब्रेकफास्ट के लिए 35 रुपए और नॉन वेज ब्रेकफास्ट के लिए 45 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा स्टैंडर्ड मील वेज-70 रुपए में मिलेगा। स्टैंडर्ड मील एग करी के साथ 70 रुपए में मिलेगा। वहीं, स्टैंडर्ड मील नॉनवेज-120 रुपए में मिलेगा। रेलवे की ओर से बताया गया है कि खाने-पीने की सभी चीजों में जीएसटी पहले से ही जुड़ा हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »