20 Apr 2024, 19:58:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डेल्टा एयरलाइंस ने भारत के लिए शुरू की सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2019 5:22PM | Updated Date: Dec 24 2019 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका की निजी विमान सेवा कंपनी डेल्टा एयरलाइंस ने मुंबई और न्यूयॉर्क के बीच नॉनस्टॉप उड़ान के साथ आज से भारत से अपनी सेवा शुरू की। एयरलाइन ने मंगलवार को बताया कि इस मार्ग पर वह बोइंग 777-200एलआर विमानों का परिचालन कर रही है। इसमें मुख्य केबिन में 122 सीटें, डेल्टा कंफर्ट प्लस श्रेणी में 90 सीटें, डेल्टा प्रीमियम श्रेणी में 48 सीटें और डेल्टा वन सूट में 28 सीटें हैं। मुंबई हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क जेएफके हवाई अड्डे के लिए 16 घंटे की उड़ान आधी रात को 12.55 बजे रवाना होगी। वापसी की उड़ान स्थानीय समयानुसार रात 9.05 बजे न्यूयॉर्क से चलकर अगले दिन रात 10.35 बजे मुंबई पहुँचेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »