16 Apr 2024, 13:28:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना-चाँदी तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2019 2:53PM | Updated Date: Dec 23 2019 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में सोने-चाँदी में रही तेजी के बीच स्थानीय जेवराती ग्राहकी मजबूत रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 210 रुपये चमककर 39,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 450 रुपये की बढ़त में 46,400 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही। यह दोनों का करीब तीन सप्ताह का उच्चतम स्तर है। 

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मजबूती से भी स्थानीय बाजार को समर्थन मिला। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वहाँ सोना हाजिर 5.4 डॉलर की बढ़त में 1,484 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.60 डॉलर चढ़कर 1,488.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध संबंधी समझौते को लेकर निवेशक अभी और विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसलिए वे पूँजी बाजार की बजाय सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु में निवेश कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 17.19 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »