24 Apr 2024, 18:16:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नीता अंबानी का फेक ट्विटर अकाउंट बनाकर किए ये ट्वीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2019 10:55AM | Updated Date: Dec 22 2019 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के प्रमुख मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के फेक ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट किए गए। हालांकि ये सारे ट्वीट्स फेक हैं। दरअसल रिलायंस की तरफ से बताया बताया गया कि नीता अंबानी का अपना कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है और उनकी शिकायत पर ट्विटर ने ये फेक अकाउंट ब्लॉक भी कर दिया है।

दरअसल किसी व्यक्ति ने मौके का फायदा उठा कर नीता अंबानी के नाम से @NitaAmbaani फर्जी ट्विटर अकाउंट बना लिया। इस अकाउंट के जरिए कई ट्वीट किए गए। ट्विट सामने आने पर ट्विटर पर कई लोगों ने भी इस अकाउंट को फेक बताकर ट्विटर से कार्रवाई की मांग की है।

इस मुद्दे पर रिलायंस जियो इंफोकॉम के प्रवक्ता ने कहा कि 'नीता अंबानी के कथित ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट सामने आए हैं। हम ये सूचित करना चाहते हैं कि नीता अंबानी का कोई भी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट नहीं है। उनके नाम या फोटो वाले सभी ट्विटर अकाउंट फर्जी हैं। आपसे निवेदन है कि फेक ट्विटर हैंडल से फैलाए जा रहे इन ट्वीट पर गौर ना करें। इस कथित ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »