29 Mar 2024, 01:46:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गोएयर की अब दिल्ली, वाराणसी के बीच सीधी उड़ान शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2019 5:50PM | Updated Date: Dec 20 2019 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी पर्यटकों के लिए भी सबसे पसंदीदा स्­थलों में से एक है। डॉ. सिंह ने दिल्­ली से वाराणसी के लिए गोएयर की उड़ान शुरू करने के अवसर पर कहा कि वाराणसी जिले का इतना विकास और सौन्­दर्यीकरण हुआ है कि देखे बिना और अनुभव किये बिना इस पर यकीन करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वाराणसी भारत की प्राचीन सभ्­यता और संस्­कृति का चेहरा है।
 
‘धार्मिक घरेलू पर्यटक’ यकीनन वाराणसी आते हैं।  प्राचीन सभ्­यता और संस्­कृति का अनुभव करने और उसका अध्­ययन करने के लिए अनेक विदेशी भी इस पवित्र शहर में जमघट लगाये रहते हैं। यहां की यात्रा से लोगों को भारत की समृद्ध विरासत और संस्­कृति के बीच प्राकृतिक जुड़ाव पैदा होता है। डॉ. सिंह ने वाराणसी से अहमदाबाद के लिए एक अन्­य उड़ान शुरू करने पर एयरलाइंस को बधाई दी। उन्­होंने कहा, यह कितना अच्छा संयोग है कि प्रधानमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र और उनका गृह राज्य आज सीधी उड़ान से जुड़ रहे हैं। उन्होंने एयरलाइंस प्रबंधन से जम्मू से दिल्ली के लिए देर रात की उड़ान शुरू करने पर विचार करने का अनुरोध किया। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »