20 Apr 2024, 11:42:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अगले दो साल में बस कारोबार को 10 गुना बढ़ाएगा रेलयात्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2019 5:12PM | Updated Date: Dec 20 2019 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। रेल और बस यात्रा तथा ई-खानपान सेवा से जुड़ी अग्रणी कंपनी इंटरसिटी बाय रेलयात्री ने आज कहा कि यह अगले दो साल में अपने बस कारोबार को 10 गुना विस्तारित करते हुए देश भर के ढाई से तीन सौ प्रमुख मार्गों पर दो हजार से अधिक बसें चलायेगी।
यहां बस यात्रियों के लिए अपने पहले अत्याधुनिक प्रतीक्षा लाउंज के उद्घाटन के मौके पर नोयडा आधारित इस कंपनी के मुख्य कारोबारी अधिकारी स्वप्निल त्रिपाठी ने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल कंपनी की 90 शहरों को जोड़ने वाले 20 मार्गों पर 80 से अधिक बसे चल रही हैं।
 
इस संख्या को अगले चार से छह माह में 200 बस तथा दो साल में 2000 तक पहुंचाया जायेगा। अभी कंपनी की पूर्वी भारत में सेवा नहीं है पर इसे भी आठ से दस माह में शुरू कर दिया जायेगा। दो साल में कंपनी का कुल राजस्व मौजूदा लगभग 50 करोड़ से बढ़ कर 350 से 500 करोड़ तक हो जायेगा।
 
उन्होंने बताया कि कंपनी के कुल राजस्व का लगभग 50 प्रतिशत बस कारोबार से और 10 प्रतिशत ई खानपान सेवा से जबकि शेष रेल सेवा से आता है। गुजरात की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल अहमदाबाद से सूरत होते हुए मुंबई की एक ही दैनिक सेवा राज्य में है पर जल्द ही यहां से हैदराबाद और मध्य प्रदेश तथा दिल्ली की सेवाएं भी शुरू की जायेगी। हमरी सभी बसों में वाई फाई सेवा के अलावा सीसीटीवी, जीपीएस प्रणाली और चालक पर नजर रखने वाली अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली भी होती है। त्रिपाठी ने बताया कि बस का किराया रेल के एसी 2 और 3 श्रेणी के किराये के बराबर है। एयरकंडीशन्ड यात्री लाउंज की शुरूआत बस यात्रियों को भी हवाई यात्रियों जैसा प्रतीक्षा अनुभव दिलाने के लिए किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »