26 Apr 2024, 00:52:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हैफेड के उत्पाद अब मिलेंगे ऑनलाईन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2019 9:22PM | Updated Date: Dec 18 2019 9:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा है कि जल्द ही हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन प्रसंघ लिमिटेड (हैफेड) के उत्पाद ई-कामर्स पोर्टल के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगें। डॉ. लाल ने आज यहां बताया कि ऑनलाईन व्यवस्था होने से लोग हैफेड के उत्पाद आसानी से खरीद सकेंगे। इस सम्बंध में प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा ऑफलाईन बिक्री नेटवर्क के विस्तार के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और चंडीगढ़ ट्राई सिटी में भी हैफेड के ‘फ्लैगशिप स्टोर’ खोले जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि हैफैड राज्य में मार्च 2020 तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आईसीडीएस और एमडीएम योजना के अंतर्गत फोर्टिफाईड आटे की भी आपूर्ति शुरू कर देगा। वर्तमान में अम्बाला, करनाल, यमुनानगर, रोहतक और मेवात जिलों में फोर्टिफाईड आटे की आपूर्ति की जा रही है। मंत्री के अनुसार हैफेड ऑनलाइन डैशबोर्ड भी तैयार करने जा रहा है दैनिक बिक्री और उपलब्धियों का ब्यौरा उस पर उपलब्ध हो सके।
 
इसके अलावा हैफेड के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए निर्यात प्रकोष्ठ और उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु अनुसंधान सेल की स्थापित किया जाएगा ताकि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में उपभोक्ताओं को बेहतरीन और गुणवत्तापरक उत्पाद मुहैया हो सकें। उन्होंने बताया कि हैफेड के उत्पादों के सोशल मीडिया पर प्रचार करने के लिये भी अभियान शुरू किया जाएगा। उत्पादों की पैकेंिजग की आकर्षक की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »