28 Mar 2024, 17:03:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सस्‍ता हुआ सोना, चांदी भी 800 रुपए लुढ़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 3:50PM | Updated Date: Dec 7 2019 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में सप्ताहांत पर रही गिरावट के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपये टूटकर करीब डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 39,100 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 800 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 44,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी जो 16 सप्ताह से अधिक का निचला स्तर है। चाँदी लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है जबकि सोने में लगातार तीसरे दिन नरमी रही है। 
 
 
विदेशों में गत दिवस दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी का असर स्थानीय बाजार में आज देखा गया। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोना एक प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया। सोना हाजिर 15.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,460 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 18.60 डॉलर लुढ़ककर 1,464.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर भी शुक्रवार को ढाई प्रतिशत टूटकर 16.54 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में रोजगार के मजबूत आँकड़े आने से सोने पर दबाव रहा। अच्छे आँकड़ों से यह विश्वास बना है कि अगले सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व में ब्याज दरों में वृद्धि हो सकती है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »