29 Mar 2024, 06:07:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हरियाणा की मंडियों में अब तक 71.86 लाख टन से अधिक धान की आवक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2019 12:39AM | Updated Date: Nov 26 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा की मंडियों में अब तक 71.86 लाख टन से अधिक धान की आवक हो चुकी जिसमें से सरकारी एजेंसियों ने 63.95 लाख टन से अधिक और मिलरों ने 7.90 लाख टन से अधिक धान की खरीद की गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुल आवक में से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 34.85 लाख  टन, हैफेड ने 19.76 लाख टन, हरियाणा भंडारण निगम ने 9.28 लाख टन और भारतीय खाद्य निगम ने 4,725 टन धान की खरीद की है। प्रवक्ता के अनुसार राज्य की मंडियों में अब तक 2.69 लाख टन से अधिक बाजरे की भी आवक हो चुकी है जबकि गत वर्ष अब तक 1.80 लाख टन बाजरे की आवक हुई थी। बाजरे की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 2.67 लाख टन से अधिक की खरीद की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »