28 Mar 2024, 15:15:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की किमतों में भारी गिरावट, हुए इतने सस्‍ते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2019 5:19PM | Updated Date: Nov 25 2019 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 160 रुपये लुढ़ककर करीब डेढ़ महीने के निचले स्तर 39,180 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 350 रुपये की गिरावट में 45,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहाँ सोना हाजिर 3.45 डॉलर टूटकर 1,458.65 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.60 डॉलर फिसलकर 1,459 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन द्वारा व्यापार युद्ध को लेकर इस वर्ष के अंत तक प्रारंभिक समझौता करने की उम्मीद जताने से निवेशकों ने पूँजी बाजार में जोखिम उठाया। इससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है और इसकी कीमतों में गिरावट आयी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर भी 0.08 डॉलर टूटकर 16.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »