29 Mar 2024, 18:14:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

1 जनवरी से महंगे होंगे फ्रिज-एसी - बढ़ेंगे इतने दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 12:57PM | Updated Date: Nov 23 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक जनवरी 2020 से उपभोक्ताओं को फ्रिज और एसी जैसे उत्पाद खरीदने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जनवरी से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशियंसी (बीईई) फाइव स्टार रेटिंग देने के लिए नए मानक लागू कर देगा। इससे कंपनियों को कीमतों में छह हजार रुपये तक का इजाफा करना होगा। फ्रिज, एसी और वॉशिंग मशीन अगले महीने 3-5 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं।
 
इस साल जनवरी में इंडस्ट्री की तरफ से प्राइस हाइक होने के बाद से वाइट गुड्स कंपनियों की इनपुट कॉस्ट में लगभग 30 से 50 प्रतिशत तक उछाल आ चुकी है। स्टील का दाम तब से अब तक 40 प्रतिशत चढ़ चुका है जबकि कॉपर 50 प्रतिशत महंगा हुआ है। ग्लोबल मार्केट में शॉर्टेज होने के चलते अहम केमिकल MDI का दाम डबल हो गया है। MDI खासतौर पर फ्रिज के लिए फोम बनाने के काम आता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »