20 Apr 2024, 06:37:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लिक्जिल, टीबीसी का 2025 सुरक्षित-सफाई मुहैया कराने का करार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 4:05PM | Updated Date: Nov 20 2019 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जल और आवास संबंधी उत्पादों के अग्रणी निर्माता लिक्जिल ने टायलेट बोर्ड कोएलिशन (टीबीसी) के साथ गठबंधन किया है जिसका लक्ष्य 2025 तक 10 करोड़ लोगों को सुरक्षित सफाई की सुविधा मुहैया कराना है। लिक्जिक एशिया प्रशांत की जनसंपर्क मामलों की प्रमुख प्रियंका तंवर ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित ग्लोबल सैनिटेशन इकोनामी सम्मेलन में बुधवार को बताया कि इसे टीबीसी के साथ मिलकर आयोजित किया गया है और दोनों के बीच गठबंधन का मुख्य ध्येय विश्व में 2025 तक 10 करोड़ लोगों को सुरक्षित सफाई की सुविधा मुहैया कराना है।
 
उन्होंने उम्मीद जताई की लक्ष्य को हासिल करने में टीबीसी के साथ सहयोग मील का पत्थर साबित होगा। उन्हें संचालन समिति का सदस्य और टीबीसी के भारत क्षेत्र के निदेशक मंडल में निदेशक भी नियुक्त किया गया है। तीन दिन का सम्मेलन 19 नवंबर को शुरू हुआ और 21 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के जरिए विश्व में स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही कारोबारी, निवेश और स्वच्छता क्षेत्र की हस्तियों को एक मंच पर लायेगा जिससे वे समस्या को लेकर अपने समाधान और व्यवहार में लाई जा रही सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं का प्रदर्शन कर सकें।
 
सम्मेलन से कारोबार, सरकार और समाज से जुड़े प्रमुखों के लिए भी एक मंच उपलब्ध करायेगा जिससे वे अपने क्षेत्र, नागरिकों और विकास लक्ष्यों के लिए सैनिटेशन इकोनामी समाधानों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। प्रियंका तंवर ने बताया कि पिछले साल जनवरी में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में शौचालयों की खास तरह से तैयार ‘साटो’ श्रखंला की शुरुआत की गयी थी जिसकी सफलता के बाद देश के आठ और राज्यों में इसे अपनाया गया। इसे देश के समक्ष इस क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान के लिए नवाचारी ढंग से तैयार किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »