19 Apr 2024, 03:35:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैवाहिक मांग आने से मजबूत हुआ सोना-चांदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 4:33PM | Updated Date: Nov 19 2019 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आभूषण निर्माताओं की ओर से वैवाहिक माँग आने से सोना मंगलवार को 250 रुपये चमककर 39,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 620 रुपये की बढ़त में 46,270 रुपये प्रति किलोग्राम रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर आज 5.40 डॉलर लुढ़ककर 1,466 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,466.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गत दिवस डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुँचने के बाद आज हुई मुनाफा वसूली से सोने में नरमी रही। चाँदी हाजिर 0.03 डॉलर चढ़कर 17.05 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »