28 Mar 2024, 17:45:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मौजूदा वर्ष के अक्टूबर में निर्यात गिरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 12:38AM | Updated Date: Nov 16 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मांग घटने से मौजूदा वर्ष के अक्टूबर में भारतीय उत्पादों का निर्यात 1.11 प्रतिशत गिरकर 26.38 अरब डालर रह गया है जबकि इससे पिछले वर्ष के इसी माह में यह आंकड़ा 26.67 अरब डालर था। सरकार के आज यहां जारी आंकडों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अभी तक कुल निर्यात 2.21 प्रतिशत घटकर 185.95 अरब डालर दर्ज किया गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकडा 190.15 अरब डालर रहा था। अक्टूबर 2019 में आयात 16.31 प्रतिशत घटकर 37.39 अरब डालर रह गया है। अक्टूबर 2018 में आयात 44.68 अरब डालर था। चालू वित्त वर्ष में अभी तक अवधि में कुल आयात 280.67 अरब डालर रहा है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकडा 306.31 अरब डालर था।
 
आंकडों में बताया कि अक्टूबर 2019 के दौरान इलेक्ट्रोनिक उत्पाद के निर्यात में 38.42 प्रतिशत, दवा एवं फार्मा में 12.61 प्रतिशत, रत्न एवं आभूषण में 6.02 प्रतिशत,  इंजीनियरिंग उत्पाद में 1.22 प्रतिशत और जैविक एवं अजैविक रसायन में 0.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी अवधि में पेट्रोलियम,कच्चा तेल एवं उत्पाद का आयात 31.74 प्रतिशत, कोयला और कोक का 28.74 प्रतिशत, परिवहन उपकरण का 14.65 प्रतिशत, इलेक्ट्रोनिक उत्पाद का 8.53 प्रतिशत और मशीनरी, इलेक्ट्रीकल्स एवं गैर इलेक्ट्रीकल्स का 0.45 प्रतिशत गिरा है। अक्टूबर 2019 में व्यापार घाटा 11.01 अरब डालर रहा है जबकि अक्टूबर 2018 में यह आंकडा 18 अरब डालर था। चालू वित्त वर्ष में अभी तक कुल व्यापार घाटा 49.45 अरब डालर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में व्यापार घाटा 71.45 अरब डालर था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »