19 Apr 2024, 03:07:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस ने लाँच किया लेट दैम शाईन अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 3:34PM | Updated Date: Nov 15 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जीवन बीमा क्षेत्र की कंपनी भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस ने लेट दैम शाईन वीडियो अभियान लॉन्च किया है जिसका उद्देश्य देश के चमकते सितारों के सपनों की खुशी मनाना है। कंपनी ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि यह एक जागरूकता अभियान है, जो अभिभावकों को अपने बच्चों को बिना रोक टोक उनके सपनों की दिशा में बढ़ने में मदद करने के लिए प्रेरित करता है। लेट दैम शाईन अभियान ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों के बीच अलग तथा खुली चर्चा द्वारा अभिभावकों की अपेक्षाओं एवं बच्चों के सपनों के बीच के अंतर को दूर करने का प्रयास किया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास सेठ ने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं। अब समय आ चुका है, जब हम सब अपने बच्चों के सपनों, अपेक्षाओं और जीवन के उद्देश्यों को समझें और उसी के अनुरूप उनके भविष्य को सुरक्षित करने की योजना बनाएं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »