29 Mar 2024, 10:34:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पुलवामा में कुल बजट का मात्र 9.37 प्रतिशत ही खर्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 4:24PM | Updated Date: Nov 13 2019 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में कृषि और अन्य क्षेत्रों  के विकास के लिए कुल पारित 120.96 करोड़ रुपए के बजट में से इस वित्त वर्ष  में मात्र 9.37 प्रतिशत धनराशि ही खर्च हुई है। जिला कापेक्स  बजट के तहत विभिन्न क्षेत्रों के विकास के  लिए 550.96 करोड़ रुपए का जो बजट रखा गया था, उसका 78.9 प्रतिशत खर्च कर  लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कृषि और अन्य  क्षेत्रों के लिए नियमित योजना के तहत 120.31 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी  दी गई  थी जिसमें से 63.60 करोड़ जारी किए गए थे और अक्टूबर 2019 तक 11.28  करोड़ रुपए ही खर्च हो सके थे।
 
उन्होंने बताया कि जिला कापेक्स बजट  2019-20 के तहत  5501.69 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई थी और अक्टूबर 2019 के अंत तक  4340.96 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। प्राथमिक शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान, माध्यमिक शिक्षा, आरएमएसए,  युवा सेवा और खेल, स्वास्थ्य, पीएचई,शहरी विकास, पोषण और दोपहर भोजन योजना  में 413.76 करोड़ रुपए जारी किए गए थे जिनमें से अक्टूबर 2019 के अंत तक  280.34 करोड़ रुपए ही खर्च हुए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »