24 Apr 2024, 13:32:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हरियाणा की मंडियों में अब तक 66.29 लाख टन से अधिक धान की आवक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 1:33AM | Updated Date: Nov 10 2019 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा की मंडियों में अब तक 66.29 लाख टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है जिसमें से सरकारी एजेंसियों ने 61.92 लाख टन तथा और मिलरों एवं डीलरों ने 4.37 लाख टन से अधिक धान की खरीद की है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि कुल आवक में से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 33.55 लाख टन, हैफेड 19.36 लाख टन, हरियाणा भंडारण निगम 8.95 लाख टन और भारतीय खाद्य निगम ने 4,429 टन धान से अधिक धान की खरीद की है। राज्य की करनाल जिला मंडी में सर्वाधिक 16.76 लाख टन, कुरूक्षेत्र में 11.42 लाख टन और अम्बाला में 8.36 लाख टन से अधिक धान की आवक हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि राज्य की मंडियों में अब तक 2.66 लाख टन से अधिक बाजरे की आवक हो चुकी है जबकि गत वर्ष इस समय तक 1.68 लाख टन बाजरे की आवक हुई थी। बाजरे की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 2.64 लाख टन से अधिक की खरीद की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »