29 Mar 2024, 21:10:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब शॉपिंग मॉल व बड़ी रिटेल शॉप में भी मिलेगा पेट्रोल-डीजल, मोदी ....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2019 12:19PM | Updated Date: Oct 30 2019 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पेट्रोल-डीजल के लिए आपको पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लगानी पड़ती है...लेकिन आने वाले दिनों में आपको अब पेट्रोल-डीजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। चौक-चौराहे की दुकान, किसी शॉपिंग मॉल या रिटेल शॉप पर आपको पेट्रोल-डीजल खरीदने को मिल जाएंगे। शॉपिंग मॉल व रिटेल शॉप में मोदी सरकार पेट्रोल पंप खोलने से जुड़े नियमों में ढ़ील दे सकती है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस पर  बड़ा फैसला आ सकता है। सूत्रों की माने तो  इस फैसले के बाद बड़े शॉपिंग मॉल या बड़ी रिटेल शॉप में भी पेट्रोल-डीजल मिल सकेगा।
 
2000 करोड़ रूपये के निवेश के बजाए 250 करोड़ रुपये के नेटवर्थ वाली कंपनी भी पेट्रोल पंप खोल सकेगी। अगर कोई कंपनी पेट्रोलियम सेक्टर में कारोबार नहीं कर रही तो भी फ्यूल रिटेल लाइसेंस मिल सकता है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने अक्टूबर 2018 में फ्यूल रिटेल से जुड़े नियमों में बदलाव के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था। एक्सपर्ट कमेटी ने कई सिफारिशें की थीं। इस कदम से फ्यूल रिटेल मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाई जा सकेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »