29 Mar 2024, 05:02:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कारोबारी सुगमता में भारत 14 अंक चढ़कर 63 वें पायदान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 3:53PM | Updated Date: Oct 24 2019 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार के आर्थिक एवं प्रशासनिक सुधार लागू करने के लगातार प्रयासों से कारोबारी सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) में भारत 14 अंकों की छलांग लगाते हुए 190 देशों की सूची में 63 वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल की सूची में भारत 77 वें स्थान पर था। कारोबार के अनुकूल माहौल बनाने वाले देशों की सूची ‘विश्व बैंक ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2020’ में भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार तीसरे साल सबसे तेज गति से बढ़ने वाली 10 अर्थव्यवस्थाओं में बनी हुई है।
 
पिछले छह साल के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत ने इस सूची में 79 अंकों की बढ़त बनायी है। विश्व बैंक की सूची में भारत वर्ष में 2014 में 142वें स्थान पर था। सरकार ने  भारतीय अर्थव्यवस्था को कारोबारी सुगमता के संदर्भ में पहले 50 देशों में शामिल करने का लक्ष्य घोषित किया है। इस सूची में पडोसी देश चीन को 46 वां, पाकिस्तान को 136 वां, अफगानिस्तान को 167 वां, श्रीलंका को 100 वां, नेपाल को 110 वां, भूटान को 81 वां, बंगलादेश को 176 वां और म्यांमार को 171 वां स्थान मिला है।
 
विश्व बैक सूची में न्यूजीलैंड को पहला, सिंगापुर को दूसरा और डेनमार्क को तीसरा स्थान मिला है। चौथे स्थान पर हांगकांग और पांचवें पर दक्षिण कोरिया है।  अमेरिका आठवें और ब्रिटेन नौंवे स्थान पर है। ताईवान को 13 वां और जापान स्थान दिया गया है। सूची में सबसे नीचे 190 वें स्थान पर सोमालिया है जबकि इससे ऊपर 189 वें स्थान पर इरीट्रिया और 188 वें स्थान पर वेनेजुएला है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »