20 Apr 2024, 09:42:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज पूरे देश में बैंकों की हड़ताल - ATM से नहीं निकलेंगे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 1:20PM | Updated Date: Oct 22 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हड़ताल है, जिसकी वजह से कामकाज बुरी तरह प्रभावित होगा। इस वजह से वजह से कामकाज बुरी तरह प्रभावित होगा। हालांकि बैंकों द्वारा इस हड़ताल की सूचना अपने ग्राहकों को पहले ही दे दी है गई थी। लेकिन यदि बैंक अगर बंद रहेंगे तो ATM सर्विस भी बुरी तरह प्रभावित होगी। ऐसे में हो सकता है कि ज्यादातर ATM में कैश नहीं मिले।
 
इस हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयीज असोसिएशन तथा बैंक एंप्लॉयीज फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से किया गया है। लेकिन इस हड़ताल में अधिकारी और निजी क्षेत्र के बैंक शामिल नहीं होंगे। बैंक असोसिएशन यह हड़ताल निम्नलिखित मांगो के आधार पर कर रहा है। 
बैंक असोसिएशन की क्या मांगें हैं और वे किन बातों का विरोध कर रहे हैं उसे बिंदुवार समझते हैं।
 
1. पिछले दिनों 6 छोटे-छोटे PSB (पब्लिक सेक्टर बैंक्स) का चार बड़े बैंकों में विलय कर दिया गया था। बैंक कर्मचारी सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।
2. पिछले दिनों सरकार ने यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में विलय कर दिया था।
3. सिंडिकेट बैंक का विलय कैनरा बैंक में कर दिया गया था।
4. इलाहाबाद और इंडियन बैंक का विलय कर दिया गया था।
5. आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय कर दिया गया था।
6. हड़ताल का आह्वान AIBEA और BEFI की तरफ से किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इन दो बैंक यूनियन के अलावा तीन बैंक कर्मचारियों का यूनियन और चार बैंक अधिकारियों का यूनियन मिलकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन का निर्माण करते हैं। इस संगठन ने खुद को हड़ताल से अलग रखा है। इसलिए, बैंकों के कामकाज पर आंशिक असर होगा। SBI ने कहा कि उसके बहुत कम कर्मचारी AIBEA और BEFI से जुड़े हैं, इसलिए हड़ताल का बहुत ज्यादा असर नहीं दिखाई देगा।
7. बैंक यूनियन मर्जर, बैंकिंग रिफॉर्म, सर्विस चार्ज, बैड लोन रिकवरी, डिफॉल्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जैसे मुद्दों को लेकर हड़ताल पर हैं।
8. SBI ने कहा कि उसके बहुत कम कर्मचारी AIBEA और BEFI संगठन से संबंध रखते हैं, इसलिए कामकाज पर बहुत ज्यादा असर नहीं होगा।
9. बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, सिंडिकेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने चेतावनी दी है कि कामकाज ना के बराबर होगा।
10. प्राइवेट बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे हैं। ऐसे में आपका काम प्राइवेट बैंक में है तो आप निश्चिंत होकर बैंक जा सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »