29 Mar 2024, 12:31:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुंबई से गोवा, चेन्नई के लिए उड़ान शुरू करेगी एयर एशिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 7:18PM | Updated Date: Oct 10 2019 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी एयर एशिया मुंबई से गोवा और चेन्नई के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करेगी जबकि मुंबई और नई दिल्ली के बीच वह उड़ानों की संख्या बढ़ाकर चार करेगी। एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया कि 27 अक्टूबर से वह मुंबई से गोवा और चेन्नई के लिए उड़ानें शुरू कर रही है। इनके लिए टिकटों बिक्री शुरू हो गई है। आरंभिक किराया 1,915 रुपये रखा गया है। एयर एशिया इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि एयरलाइन ने हाल में मुंबई को अपना चौथा हब बनाया है। मुंबई और दिल्ली के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाने से अब यात्री बिना विमान बदले नयी दिल्ली के रास्ते मुंबई से श्रीनगर और चंडीगढ़ जा सकेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »