28 Mar 2024, 19:22:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिवाली से पहले सोना हुआ और महंगा, चांदी 500 रुपए सस्‍ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 4:17PM | Updated Date: Oct 10 2019 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से माँग बने रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 10 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 39,520 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया जबकि उद्योगों द्वारा ग्राहकी कम रहने से चाँदी 500 रुपये लुढ़ककर 47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। विदेशों में पीली धातु में रही गिरावट का असर स्थानीय बाजार पर नहीं दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 7.80 डॉलर टूटकर 1,507.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.20 डॉलर फिसलकर 1,512.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर होने वाली वार्ता से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। वार्ता के नतीजों के बारे में विरोधाभासी कयास सामने आ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर भी 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 17.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »